आदिवासी बालिका छात्रावास को सुरक्षा देने का वादा हो रहा खोखला साबित
गिरिडीह : सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय परिसर स्थित आदिवासी छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को 24 घंटे सुरक्षा देने का पुलिस का वादा खोखला साबित हो रहा है. इससे छात्रावास में रहने वाली छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. अगर जल्द ही पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते […]
गिरिडीह : सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय परिसर स्थित आदिवासी छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को 24 घंटे सुरक्षा देने का पुलिस का वादा खोखला साबित हो रहा है. इससे छात्रावास में रहने वाली छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. अगर जल्द ही पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोई ठोस पहल नहीं की तो आने वाले दिनों में यहां रहने वाली छात्राओं के लिए यह एक बड़ी समस्या बन सकती है.
आपके शहर में
बता दें कि झंडा मैदान के समीप स्थित सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में अवस्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में रविवार की देर रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रवेश करने का प्रयास किया. हालांकि, छात्राओं को जैसे ही इसकी भनक लगी तो छात्राएं खुद हाथों में लाठी-डंडे व टॉर्च लेकर अपने-अपने कमरों से बाहर निकल गयीं. छात्राओं के हौसले देख असामाजिक तत्व वहां से भाग खड़े हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए