18 पिस्टल व 36 मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

धनबाद स्टेशन में जीआरपी ने पकड़ा, हथियार पटना ले जाने की थी तैयारी, पकड़ा गया युवक मुंगेर का धनबाद : धनबाद से हथियारों का जखीरा ले जा रहा मुंगेर निवासी श्याम गुप्ता (35) शुक्रवार की रात धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पकड़ा गया. उसका साथी भागने में कामयाब रहा. पकड़े गये युवक के […]
धनबाद स्टेशन में जीआरपी ने पकड़ा, हथियार पटना ले जाने की थी तैयारी, पकड़ा गया युवक मुंगेर का
धनबाद : धनबाद से हथियारों का जखीरा ले जा रहा मुंगेर निवासी श्याम गुप्ता (35) शुक्रवार की रात धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पकड़ा गया. उसका साथी भागने में कामयाब रहा. पकड़े गये युवक के पास से 18 मुंगेरी पिस्टल और 36 मैगजीन बरामद हुए हैं.
एसआरपी दीपक कुमार सिन्हा ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि जीआरपी की टीम स्टेशन पर सर्च अभियान चला रही थी. गंगा दामोदर की बोगी (बी वन) में दोनों युवक चढ़ने की तैयारी कर रहे थे. उनका बैग काफी भारी लग रहा था. बैग खोलकर जब उसकी जांच की गयी तो उसमें पिस्टल व मैगजीन निकले.
श्रमिक चौक में अंजान लोगों ने दिया था बैग : श्याम गुप्ता ने पूछताछ में जीआरपी को बताया कि वह रिफ्यूजी कॉलोनी, पूरब सराय कोतवाली थाना मुंगेर का रहने वाला है. वह कुछ दिनों पहले ही वह धनबाद आया था. उसे आदेश मिला था कि धनबाद में उसे हथियारों का जखीरा मिलेगा जो उसे पटना लेकर जाना है. उसे इस काम के लिए एक नया फोन दिया गया था.
जीआरपी के अनुसार श्याम को दो लोग बाइक से आकर श्रमिक चौक के पास दो बैग दिये थे. श्याम और उसका साथी दोनों बैग लेकर धनबाद स्टेशन में घुसे और पटना जाने की तैयारी कर रहे थे. जिस दौरान यह लोग पकड़े गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




