आज भी धनबाद में हो सकती है बूंदाबांदी

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : दक्षिणी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी पड़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर बुधवार को झारखंड में दिख सकता है. इससे झारखंड में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कोयलांचल में भी बुधवार को बारिश होने की उम्मीद है. […]

विज्ञापन

धनबाद : दक्षिणी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी पड़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर बुधवार को झारखंड में दिख सकता है. इससे झारखंड में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कोयलांचल में भी बुधवार को बारिश होने की उम्मीद है. मंगलवार को दोपहर में हल्की बूंदा-बांदी हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
शाम ढलने के बाद एक बार फिर घने काले बादल छा गये. रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बादल छाये रहेंगे. कहीं हल्की तो कहीं कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है. बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान बढ़ कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके चलते ठंड से राहत रहेगी. लेकिन, गुरुवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा.
गुरुवार को यहां का न्यूनतम पारा गिर कर 11 व शुक्रवार को आठ डिग्री तक पहुंच सकता है. पूरा सप्ताह न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम ही रहने की संभावना है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola