इंडिया टेलिंग का धनबाद आर्ट फेयर आज से

Updated:
विज्ञापन

हिंदी पट्टी की सांस्कृतिक साक्षरता के लिए प्रतिबद्ध संस्था का आयोजन धनबाद : हिंदी पट्टी में सांस्कृतिक साक्षरता का अलख जगाने के लिए प्रतिबद्ध संस्था ‘इंडिया टेलिंग’ गत वर्ष की तरह इस बार भी देश की कोयला राजधानी धनबाद (झारखंड) में 22 जनवरी से तीन दिवसीय ‘धनबाद आर्ट फेयर’ आयोजित कर रही है. कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

हिंदी पट्टी की सांस्कृतिक साक्षरता के लिए प्रतिबद्ध संस्था का आयोजन

आपके शहर में

विज्ञापन
धनबाद : हिंदी पट्टी में सांस्कृतिक साक्षरता का अलख जगाने के लिए प्रतिबद्ध संस्था ‘इंडिया टेलिंग’ गत वर्ष की तरह इस बार भी देश की कोयला राजधानी धनबाद (झारखंड) में 22 जनवरी से तीन दिवसीय ‘धनबाद आर्ट फेयर’ आयोजित कर रही है. कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार की शाम को छह बजे प्रभाकर कोल्टे और अन्य गण्यमान्य अतिथि करेंगे.
इस बाबत जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आयोजन में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों में प्रतुल दास, मो. आजम, रामानुज शेखर, प्रमोद प्रकाश, ललित कुमार शर्मा, किशोर कुमार, सारिका कुमारी, वनिता वंद्योपाध्याय, सोमा रॉय, दीपांकर कर्मकार, हेमलता भाग ले रहे हैं.
सतत कार्यक्रमों से बनेगा विमर्श का वातावरण : उद्घाटन समारोह में विख्यात कलाकार जोगेन चौधरी की दो पुस्तिकाओं (‘कला शिक्षा और समाज’ तथा ‘हमारे गांव की पूजा’) तथा वरिष्ठ कवयित्री रश्मि खेरिया के कविता-संग्रह ‘नया रंग कोई’ का लोकार्पण किया जाएगा. मौके पर प्रभाकर कोल्टे ‘कला शिक्षा और भारतीय समाज’ विषय पर व्याख्यान देंगे.
‘आर्ट फेयर’ के दौरान तीनों दिन परस्पर संवाद, विचार-विमर्श और कला-कार्यशाला जैसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस दौरान आयोजित होनेवाली कला कार्यशाला में कोयला नगरी के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के 100 से ज्यादा विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. इस आयोजन का महत्व इसलिए और भी बढ़ जाता है कि यह पूर्वी भारत का पहला और इकलौता कला मेला है.
इंडिया टेलिंग यानी सांस्कृतिक जड़ता के खिलाफ हस्तक्षेप : सांस्कृतिक साक्षरता के अपने उद्देश्य के तहत ‘इंडिया टेलिंग’ ने त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका ‘हमारा भारत संचयन’ तथा कला समीक्षा व कलाकारों के साक्षात्कार पर केंद्रित पत्रिका ‘प्रोफाइल’ का प्रकाशन किया है. पत्रिकाएं देश भर के साहित्य-कला-संस्कृति के संसार में निरंतर सराही गयी है.
‘इंडिया टेलिंग’ ‘हमारा भारत उत्सव’, ‘धनबाद उत्सव’, समूह चित्र-प्रदर्शनी ‘द्वादशी’, ‘धनबाद आर्ट फेयर 2019’ जैसे कई रचनात्मक आयोजन करती रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola