गोंदूडीह में आउटसोर्सिंग कार्यालय पर फायरिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सरेशाम : चार खोखा बरामद, हमलावरों का पता नहीं केंदुआ : कुसुंडा क्षेत्र के गोंदूडीह में संचालित हिलटॉप हाइराइज आउटसोर्सिंग कंपनी के कैंप कार्यालय के समीप शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अज्ञात अपराधियों ने कंपनी के खड़े वाहन में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. गोली हिलटॉप हाइराइज आउटसोर्सिंग कंपनी के मेन […]
विज्ञापन
सरेशाम : चार खोखा बरामद, हमलावरों का पता नहीं
आपके शहर में
विज्ञापन
केंदुआ : कुसुंडा क्षेत्र के गोंदूडीह में संचालित हिलटॉप हाइराइज आउटसोर्सिंग कंपनी के कैंप कार्यालय के समीप शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अज्ञात अपराधियों ने कंपनी के खड़े वाहन में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. गोली हिलटॉप हाइराइज आउटसोर्सिंग कंपनी के मेन गेट पर तथा एक वोल्वो डंपर (जेएच10एआर/4965) पर चलायी गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर बाइक से आये थे. वे दो थे. उन्होंने अपना चेहरा मफलर से ढक कर रखा था. फायरिंग के दौरान पीछे से एक स्कॉर्पियोे भी वहां आकर रुकी थी. हमलावरों के जाते ही वह गाड़ी भी वहां से चली गयी. फायरिंग से कंपनी के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. सूचना पाकर गोंदूडीह ओपी पुलिस व केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह घटनास्थल पहुंचे.
पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल का चार खोखा मिला है. हालांकि पुलिस को हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. बताते चलें कि पिछले कई दिनों से कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर कई गुट अलग-अलग आंदोलन कर रहे हैं.
रं���दारी को लेकर हुई फायरिंग : पुलिस को हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन शक है कि कोई दहशत फैला कर रंगदारी वसूलना चाहता है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि अभी तक पुलिस को हमलावरों की जानकारी नहीं मिली है. हालांकि प्रथम दृष्ट्या मामला रंगदारी का नजर आ रहा है. प्रबंधन की शिकायत पर भी मामला का रुख पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन