वासेपुर में युवकों की पिटाई माहौल बिगाड़ने का प्रयास
Updated at : 08 Jan 2020 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

कार सवार छह युवकों को रोक कर पीटा, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील धनबाद/भूली : बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर आरा मोड़ में मंगलवार की रात एक स्वीफ्ट डिजायर कार को रोक उस पर सवार छह लड़कों की पिटाई की गयी. कार का शीशा तोड़ दिया गया. घटना की खबर मिलते ही लोग जुटने लगे. […]
विज्ञापन
कार सवार छह युवकों को रोक कर पीटा, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
धनबाद/भूली : बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर आरा मोड़ में मंगलवार की रात एक स्वीफ्ट डिजायर कार को रोक उस पर सवार छह लड़कों की पिटाई की गयी. कार का शीशा तोड़ दिया गया. घटना की खबर मिलते ही लोग जुटने लगे. लगभग दो घंटे तक भूली आरा मोड़ से लेकर वासेपुर भूली मोड़ के बीच सड़क जाम रही. वासेपुर का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. बैंकमोड़ थाना, धनबाद थाना व भूली ओपी की पुलिस वासेपुर में भर गयी. लेकिन थोड़ी ही देर में माहौल शांत हो गया.
प्रबुद्ध लोगों ने संभाला मोर्चा : वार्ड नंबर 17 के पार्षद निसार आलम और कुछ स्थानीय प्रबुद्ध लोग जानकारी मिलने के बाद आरा मोड़ पहुंचे और माहौल को शांत किया. उन्हीं लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी.
उन लोगों ने मारपीट कर रहे लड़कों को झुंड से निकाल कर भगाया. इस बाबत पार्षद निसार आलम ने बताया कि वासेपुर में कुछ शरारती किस्म के लड़के हैं, जो माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं. उनके गार्जियन को बुला कर समझाया जायेगा, ताकि आगे चल कर सामाजिक माहौल खराब न हो. अभी मामला बिल्कुल शांत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




