धनबाद :नये साल में करियर पर होगा युवाओं का फोकस

धनबाद : वर्ष 2019 विदा होने को है. कल नव वर्ष प्रारंभ हो जायेगा. हर कोई नये साल पर कोई न कोई संकल्प ले रहा है, जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है. कोयलांचल के यूथ नये साल में अपने कैरियर को लेकर संकल्प लेंगे. नये साल में उनका क्या संकल्प है यह जानने के […]
धनबाद : वर्ष 2019 विदा होने को है. कल नव वर्ष प्रारंभ हो जायेगा. हर कोई नये साल पर कोई न कोई संकल्प ले रहा है, जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है. कोयलांचल के यूथ नये साल में अपने कैरियर को लेकर संकल्प लेंगे. नये साल में उनका क्या संकल्प है यह जानने के लिए प्रभात खबर ने उनसे बात की.
विदा होता साल तो ठीक से गुजर गया. आनेवाला साल सबके लिए खुशियां लेकर आये. मैं मेडिकल की तैयारी कर रही हूं. मेरा सारा फोकस मेरी पढ़ाई और करियर पर रहेगा.
सृष्टि कपूर, बैंक मोड़
मुझे आइआइटी कंप्लीट करना है. उसके लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं. करियर पहले उसके बाद ही कोई काम. नये साल पर मेरा यही संकल्प है. हां मां-पापा के साथ खुशियां मनाउंगा.
सूर्यांश सिन्हा, सूर्या कॉम्प्लेक्स, बैंक मोड़
मैं मेडिकल सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हूं. नये साल पर मेरा फोकस है सभी अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें. इसके लिए जागरूकता अभियान चलाउंगी. सबको नववर्ष की शुभकामनाएं.
किरण वर्मा, अशोक नगर
मैने बीटेक किया है. नये साल पर मेरा यही संकल्प है. अपने कैरियर को संवारने के लिए दिल्ली जाना है. वहां जाकर कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. अपने परिवार को खुशी देना है.
गौरव शर्मा, कुस्तौर
आईएएस कंपीट करना मेरा जीवन लक्ष्य है. बीटेक कर लिया है. अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेरा सारा फोकस पढ़ाई पर रहेगा. नये साल में सब कुछ अच्छा हो. सबको खुशियां मिले.
अमृता प्रिया, बाबूडीह
नये साल पर अपने परिवार के साथ खुशियां मनाना है. नववर्ष पर मेरा यही संकल्प हैं. सबसे पहले कैरियर के क्षेत्र में सफलता हासिल करना है. आमदनी का कुछ हिस्सा सोशल वर्क पर खर्च करना है.
अंकिता अग्रवाल, धोबाटांड़
मैं इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा हूं. नये साल का मेरा यही सकंल्प है कि अच्छे रैंक के साथ कंपीटीशन कंपीट कर सकूं. नियमित एक्सरसाइज भी करूंगा ताकि तन और मन स्वस्थ रहे.
नयन रंजन, विकास नगर
अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल आनेवाला है. हम तो हिंदू नववर्ष मनाते हैं. मेरे नववर्ष का मेरा संकल्प होगा धार्मिक कार्यक्रम ज्यादा कराना ताकि धूमिल होती संस्कृति युवाओं के बीच जागृत हो.
गौरव गोयल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




