बालू और छाई डाल कर भूमिगत आग को बुझाया जायेगा : जीएम
Updated at : 29 Dec 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

गांधीनगर : बीएंडके जीएम एम कोटेश्वर राव ने शनिवार को बोकारो कोलियरी के बारीग्राम में भूमिगत आग की चपेट में आये सीआइएसएफ कैंप का निरीक्षण किया. शुक्रवार की शाम भूमिगत आग के कारण कैंप की चहारदीवारी ढह गयी थी. कार्यालय के दीवार में दरार पड़ गयी थी. इधर, घटना के बाद सीआइएसएप कैंप के नीचे […]
विज्ञापन
गांधीनगर : बीएंडके जीएम एम कोटेश्वर राव ने शनिवार को बोकारो कोलियरी के बारीग्राम में भूमिगत आग की चपेट में आये सीआइएसएफ कैंप का निरीक्षण किया. शुक्रवार की शाम भूमिगत आग के कारण कैंप की चहारदीवारी ढह गयी थी. कार्यालय के दीवार में दरार पड़ गयी थी.
इधर, घटना के बाद सीआइएसएप कैंप के नीचे करगली फिल्टर प्लांट का जलापूर्ति पाइप हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है. जेसीबी से पाइप को खोद कर निकाला जा रहा है. घटनास्थल पर धुआं भी निकल रहा है. जवानों को कैंप से निकलने के लिए पीछे चहारदीवारी को तोड़ कर रास्ता बनाया गया है. जीएम ने कैंप में जाकर स्थिति का जायजा लिया. ध्वस्त हुई चहारदीवारी और कार्यालय के दीवार में दरार को देखा.
मुख्य भवन का भी मुआयना किया. जीएम ने जवानों को आश्वस्त किया कि आपकी सुरक्षा को लेकर प्रबंधन गंभीर है. जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर जवानों को शिफ्ट किया जायेगा. इस दौरान कैंप पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने जीएम से आग पर तत्काल काबू पाने के लिए ठोस पहल करने की मांग की ताकि भूमिगत आग आबादी वाले क्षेत्र में नहीं पहुंचे. कहा : यहां काफी संख्या में असंगठित मजदूरों के अलावा कई सीसीएल कर्मी भी रहते हैं.
बगल में आंबेडकर खेल मैदान है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि संडे बाजार झूला पुल के समीप चेकडैम का निर्माण ऐसे जगह करवा दिया गया है, जिसका ग्रामीण उपयोग नहीं कर पा रहे है. चेकडैम में गंदा पानी जमा होने से बीमारियों की आशंका बढ़ गयी है. जीएम ने मामले को अपने स्तर पर देखने की बात कही.
समस्याओं पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया. मौके पर सीआइएसएफ के डीसी जयशंकर सिंह, एसी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर रंजन कुमार, मनीष कुमार भदानी, एसएन व्यास, एसओपी प्रतुल कुमार, बोकारो कोलियरी के पीओ राजीव रंजन सिंह, अभियंता विमल कुमार आजाद, बीपी सिंह, श्रमिक प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार सिंह, सुबोध सिंह पवार, विनय कुमार पाठक, मनोज पासवान, आजसू नेता संतोष कुमार महतो, वीरू हाड़ी, समाजसेवी उदय शंकर सिन्हा, पंसस अनिल कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य राजेंद्र हाड़ी, चेतलाल महतो, सुधा देवी आदि उपस्थित थे.
बोले जीएम
वैकल्पिक व्यवस्था कर जवानों को किया जायेगा शिफ्ट
करगली फिल्टर प्लांट की पाइप हटाने का काम शुरू
जीएम ने कहा-ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं, प्रबंधन हितों का रखेगा ख्याल
तत्काल अस्पताल में जवानों को किया जायेगा शिफ्ट
जीएम एमके राव ने कहा कि बारीग्राम में निर्मित झारखंड सरकार के अस्पताल में तत्काल सीआइएसएफ कैंप के जवानों को शिफ्ट किया जायेगा. इसको लेकर बेरमो एसडीएम से बात की जा रही है. स्थायी कैंप के लिए अधिकारियों को सीसीएल के खाली भवनों का अवलोकन करने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि बारीग्राम के ग्रामीणों को भी डरने की जरूरत नहीं है. प्रबंधन ग्रामीणों के हितों का पूरा ख्याल रखेगा. जमीन के नीचे आग होने के कारण तत्काल फिल्टर प्लांट का जलापूर्ति पाइप को हटाने का निर्देश दिया गया है ताकि जलापूर्ति बाधित नहीं हो. बालू और छाई डाल कर भूमिगत आग को काबू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




