युवती का शव ले दौड़ते रहे अस्पताल िक शायद िजंदा हो!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2019 2:37 AM
धनबाद : शव लेकर परिजन अस्पताल-दर अस्पताल इसलिए दौड़ते रहे ताकि किसी अस्पताल का चिकित्सक उसे जिंदा बता दे. मामला हाउसिंग कॉलोनी का बताया जा रहा है. वहां की एक लड़की घर में बीमार हुई और गिर गयी. परिजन उसे जालान अस्पताल ले गये, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों को उन […]
धनबाद : शव लेकर परिजन अस्पताल-दर अस्पताल इसलिए दौड़ते रहे ताकि किसी अस्पताल का चिकित्सक उसे जिंदा बता दे. मामला हाउसिंग कॉलोनी का बताया जा रहा है. वहां की एक लड़की घर में बीमार हुई और गिर गयी. परिजन उसे जालान अस्पताल ले गये, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों को उन पर विश्वास नहीं हुआ और आनन-फानन में पीएमसीएच लाया गया. यहां इसीजी की गयी. लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का मानना था कि वह जीवित है, पानी भी पी रही है. पीएमसीएच के डॉक्टरों पर उन्हें भरोसा नहीं हुआ तो एंबुलेंस से वह आनन-फानन में सेंट्रल अस्पताल ले गये. यहां इमरजेंसी में पहुंचते ही डॉक्टरों नेमृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










