अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मानदेय भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को हटाने संबंधी आदेश पर झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाये जाने के बाद के उनके मानदेय के भुगतान की मांग की है. रविवार को गोल्फ ग्राउंड में आयोजित मोर्चा की बैठक में अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों की प्रखंडवार सूची बनाने का निर्णय […]

विज्ञापन

धनबाद : झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को हटाने संबंधी आदेश पर झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाये जाने के बाद के उनके मानदेय के भुगतान की मांग की है. रविवार को गोल्फ ग्राउंड में आयोजित मोर्चा की बैठक में अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों की प्रखंडवार सूची बनाने का निर्णय लिया गया. सरकार के आदेश पर गोविंदपुर प्रखंड में अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को हटा दिया गया है, हालांकि दूसरे प्रखंडों में ऐसे पारा शिक्षक विद्यालय में कार्य कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसके साथ ही ऐसे शिक्षकों को प्रशिक्षण का एक और मौका देने की मांग करने का भी निर्णय लिया गया. मोर्चा ने बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं होने से जिन पारा शिक्षकों को तीन माह का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अविलंब भुगतान करने की मांग की है, अन्यथा 11 जनवरी को डीइओ कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी राम महतो, जिला उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती, जिला सचिव मो शेख सिद्दीक, मनोज साहनी, रवींद्र महतो, नवीन सिंह, अताऊर रहमान, दुर्गा चरण महतो, बॉबी महतो, कल्लू शेख आदि शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola