बारिश ने बढ़ायी ठंड, अभी और गिरेगा कोयलांचल का पारा

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : कोयलांचल में रविवार को हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. मौसम का मिजाज बदल गया है. सोमवार को मतदान के दिन भी मौसम खराब रहने की आशंका है. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. रविवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. ठंड अभी बढ़ेगी. मंगलवार को न्यूनतम […]

विज्ञापन

धनबाद : कोयलांचल में रविवार को हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. मौसम का मिजाज बदल गया है. सोमवार को मतदान के दिन भी मौसम खराब रहने की आशंका है. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. रविवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. ठंड अभी बढ़ेगी. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 तो बुधवार को 09 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है.

आपके शहर में

विज्ञापन
रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये थे. मौसम कभी भी पूरी तरह साफ नहीं हुआ. दिन चढ़ने के बाद भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए. धुंध छाया रहा. दोपहर बाद कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई. गोविंदपुर, टुंडी, तोपचांची, बाघमारा क्षेत्र में जम कर बारिश हुई. जबकि धनबाद शहरी क्षेत्र में पहले हल्की तथा रात में रिमझिम बारिश हुई.
बारिश ने यहां ठंड बढ़ा दी है. मौसम का मिजाज खराब रहने के कारण मतदान कर्मियों को काफी परेशानी हुई. मतदान केंद्रों पर कर्मी देर रात तक अलाव जला कर ठंड से बचने की कोशिश करते रहे. मौसम विभाग के अनुसार 16 को भी कोयलांचल में दिन भर आसमान में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.
बूथ मैनेजमेंट में परेशानी : बाघमारा. रविवार की रात आठ बजे हो रही मूसलधार बारिश से लोगों के साथ-साथ चुनाव प्रत्याशी को बूथ मैनेजमेंट में परेशानी हो रही है. प्रत्याशी व कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर चुनाव सरगर्मी से अवगत हो रहे हैं. बारिश के बाद भी कई दलों के कार्यकर्ताओं को बूथों पर वोटर लिस्ट पहुंचाते देखा गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola