बैंक जा रही महिला की चेन छीनी
Updated at : 19 Nov 2019 2:52 AM (IST)
विज्ञापन

धैया में दिनदहाड़े घटी घटना, बाइक पर थे दो अपराधी धनबाद : धनबाद थाना अंतर्गत धैया ठाकुर कुल्ही निवासी स्व. रवि भूषण सहाय की पत्नी लवली सहाय के गले की चेन सोमवार को दिनदहाड़े धीरेंद्रपुरम के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट ली और रानीबांध की तरफ फरार हो गये. महिला की शिकायत पर […]
विज्ञापन
धैया में दिनदहाड़े घटी घटना, बाइक पर थे दो अपराधी
धनबाद : धनबाद थाना अंतर्गत धैया ठाकुर कुल्ही निवासी स्व. रवि भूषण सहाय की पत्नी लवली सहाय के गले की चेन सोमवार को दिनदहाड़े धीरेंद्रपुरम के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट ली और रानीबांध की तरफ फरार हो गये. महिला की शिकायत पर धनबाद थाना में अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, पर कुछ भी नहीं मिला.
पेंशन की राशि निकालने जा रही थी बैंक : लवली सहाय ने बताया कि उनके पति एसबीआइ देवघर में मैनेजर थे. कुछ साल पहले उनका देहांत हो गया. सोमवार को वह पेंशन की राशि निकालने के लिए एसबीआइ बैंक जा रही थी. इस दौरान धीरेंद्रपुरम के पास बाइक सवार दो युवक आये और गले की चेन छीन कर भागने लगे. इस दौरान वह हल्ला करने लगी, लेकिन तब तक अपराधी तेज रफ्तार से भाग गये. बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुआ था और पीछे बैठे युवक ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था. वह किसी का चेहरा नहीं देख पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




