तनाव में घर से भागा छात्र मैथन में मिला

Updated:
विज्ञापन

रात भर ढूंढती रही धनबाद पुलिस, पढ़ाई को लेकर तनाव में था छात्र धनबाद : रविवार से लापता हीरापुर दुर्गा मंदिर रोड निवासी एक व्यवसायी का 17 वर्षीय पुत्र सोमवार की दोपहर मैथन डैम के पास से बरामद कर लिया गया. उसकी तलाश में धनबाद पुलिस रविवार की रात से सोमवार दोपहर तक परेशान रही. […]

विज्ञापन

रात भर ढूंढती रही धनबाद पुलिस, पढ़ाई को लेकर तनाव में था छात्र

आपके शहर में

विज्ञापन

धनबाद : रविवार से लापता हीरापुर दुर्गा मंदिर रोड निवासी एक व्यवसायी का 17 वर्षीय पुत्र सोमवार की दोपहर मैथन डैम के पास से बरामद कर लिया गया. उसकी तलाश में धनबाद पुलिस रविवार की रात से सोमवार दोपहर तक परेशान रही. पुलिस ने बताया कि वह अपने नानी के घर हीरापुर में रहकर पढ़ाई करता है.

रविवार को तनाव में आकर वह घर से भाग गया. इसके बाद परिजनों ने धनबाद थाना में शिकायत दर्ज करायी. जांच के दौरान पहले तो पुलिस को उसका मोबाइल बंद मिला. इसके बाद सोमवार की सुबह में उसका मोबाइल ऑन हुआ. फिर पुलिस लगातार उसे फोन करती रही, लेकिन उसने किसी का फोन नहीं उठाया. उसके बाद टेक्निकल सेल के माध्यम से उसका मोबाइल ट्रेस करने पर लोकेशन मैथन में मिला. मैथन थाना को इसकी जानकारी दी गयी.

पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि युवक डैम के पास अकेला बैठा है और मोबाइल भी उसके पास है. वहां से पुलिस उसे धनबाद ले आयी. पता चला कि पढ़ाई के कारण वह तनाव में था. इसी कारण वह घर छोड़ कर भाग गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola