निष्पक्ष चुनाव को ले प्रशासन तैयार : डीसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2019 3:13 AM
धनबाद : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा है कि 16 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं निर्भीक तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. शुक्रवार को समाहरणालय में पत्रकार वार्ता में उपायुक्त ने कहा कि 16 दिसबंर को धनबाद के छह विधानसभा क्षेत्र के […]
धनबाद : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा है कि 16 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं निर्भीक तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. शुक्रवार को समाहरणालय में पत्रकार वार्ता में उपायुक्त ने कहा कि 16 दिसबंर को धनबाद के छह विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला एवं बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार कर लिया गया है.
चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो चुका है. सभी सरकारी परिसर से 24 घंटे में, सार्वजनिक स्थानों से 48 घंटे और निजी संपत्ति से 72 घंटे में सरकारी विज्ञापनों को हटाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










