ड्यूटी से गायब आंगनबाड़ी सेविका को पदमुक्त किया

Updated:
विज्ञापन

भूली : उपायुक्त अमित कुमार ने गुरुवार को मटकुरिया बस्ती वासेपुर का औचक निरीक्षण किया. वहां आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए गायब सेविका को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त करने का आदेश दिया. उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त गंदगी पर भी नाराजगी जतायी. उपायुक्त आज प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मटकुरिया बस्ती […]

विज्ञापन

भूली : उपायुक्त अमित कुमार ने गुरुवार को मटकुरिया बस्ती वासेपुर का औचक निरीक्षण किया. वहां आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए गायब सेविका को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त करने का आदेश दिया. उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त गंदगी पर भी नाराजगी जतायी. उपायुक्त आज प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मटकुरिया बस्ती पहुंचे थे. वासेपुर मटकुरिया बस्ती में संवेदनशील 71, 72 और 73 नंबर बूथ पर जागरूकता अभियान चलाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
उनके साथ एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी आर राजकुमार, एसडीएम राज महेश्वरम, डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार, बैंक मोड़ इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बूथों का जायजा लिया. बस्ती की महिलाओं ने उपायुक्त को यहां की समस्याएं बतायीं. उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका भी अनुपस्थित मिली. इस पर उपायुक्त ने सेविका को तत्काल प्रभाव से चयन मुक्त करने का आदेश दिया.
बुजुर्ग महिला को दिलाया तिरपाल : निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने डीसी से कहा कि उनके पति का निधन हो चुका है. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. डीसी ने उन्हें तत्काल एक तिरपाल दिलाया. कहा कि उसकी बच्ची को पढ़ाई में प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद भी दिलायी जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola