जोड़ापोखर : दामोदर में फर्नेस ऑयल की सफाई शुरू

Updated:
विज्ञापन

तेनुघाट से पानी पहुंचा जामाडोबा, आज सुबह से हो सकता है जल भंडारण पांच एचपी का मोटर लगा इंटेकवेल के आसपास जमा तैलीय पदार्थ की हो रही सफाई बुधवार को झरिया कोयलांचल के लाखों लोगों को नहीं मिला पानी जोड़ापोखर : तेनुघाट डैम से छोड़ा गया पानी बुधवार की शाम चार बजे जामाडोबा जल संयंत्र […]

विज्ञापन
तेनुघाट से पानी पहुंचा जामाडोबा, आज सुबह से हो सकता है जल भंडारण
पांच एचपी का मोटर लगा इंटेकवेल के आसपास जमा तैलीय पदार्थ की हो रही सफाई
बुधवार को झरिया कोयलांचल के लाखों लोगों को नहीं मिला पानी
जोड़ापोखर : तेनुघाट डैम से छोड़ा गया पानी बुधवार की शाम चार बजे जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र स्थित दामोदर नदी पहुंचा. इससे चंद्रपुरा थर्मल द्वारा बहाये गये फर्नेस ऑयल की सफाई शुरू हो गयी. लेकिन पानी का बहाव तेज होने पर ही शत प्रतिशत ऑयल हट पायेगा. अभी भी पानी के ऊपर ऑयल तैर रहा है.
हालांकि जमाडाकर्मी पांच एचपी का मोटर लगाकर इंटेकवेल के आसपास जमा तैलीय पदार्थ को साफ करने के प्रयास में लगे हुए हैं. दामोदर नदी में फैले फर्नेस ऑयल के कारण दो दिनों से जमाडा के पानी की सप्लाई नहीं हुई है. इसकी वजह से झरिया क्षेत्र के डिगवाडीह, बरारी, भौंरा, फूसबंगला, जीतपुर, बनियहीर, जामाडोबा, झरिया, लोदना, बोर्रागढ़ आदि क्षेत्रों की जलापूर्ति प्रभावित है. लगभग छह लाख लोगों को पानी नहीं मिल पाया है.
70 फीसदी जल हुआ साफ
इंटकवेल की सफाई में लगे जमाडाकर्मियों ने बताया कि तेनुघाट से छोड़े गये पानी का बहाव कम है, जिससे नदी का जल 70 प्रतिशत ही साफ हो पाया है.
जब तक सौ फीसदी पानी साफ नहीं होगा, तब तक 12 व 9 एमजीडी जल प्लांट में जल भंडारण नहीं किया जा सकेगा. यदि दामोदर में जल का बहाव तेज हो जायेगा तो आज देर रात तक पानी पूरी तरह साफ होने की संभावना है. गुरुवार की सुबह से पानी का प्लांट में जल भंडारण किया जा सकता है.
इंटेकवेल की सफाई शुरू : एसडीओ
जमाडा के एसडीओ पंकज झा ने बताया कि इंटेकवेल के पास जो तेल जमा है, उसकी सफाई की जा रही है. जब तक नदी का पानी साफ नहीं हो जाता, जलापूर्ति संभव नहीं है.
फर्नेस ऑयल बहाव की जांच को बनी कमेटी
इधर, चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट से फर्नेस ऑयल बहने के मामले की जांच मंगलवार की रात प्रदूषण विभाग (धनबाद) की टीम ने की़ आरएन चौधरी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने सीटीपीएस रेलवे यार्ड के पास गिरे व नाले से होकर बह रहे फर्नेस ऑयल को देखा.
फर्नेस ऑयल को रोकने को कहा़ उन्होंने यहां बने टैंकों को देखा और लोडिंग अनलोडिंग सहित पूरे सिस्टम की जानकारी ली़ सीटीपीएस के प्रोजेक्ट हेड आरके सिन्हा ने बताया कि फिलहाल तेल रिसाव पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया है़ घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है. भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए कनीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं.
चंद्रपुरा थर्मल के अधिकारी को शो-कॉज
धनबाद : फर्नेस ऑयल के दामोदर में बहने के मामले में चंद्रपुरा थर्मल के प्रोजेक्ट हेड आरके सिन्हा को शो कॉज किया गया है. यह शो कॉज राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव ने किया है. उनको पूरी जानकारी के साथ गुरुवार को विभाग में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola