धनबाद : बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन परिचालन का विस्तार

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 07009/10 सिकंदराबाद–बरौनी– सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इसके प्रति यात्रियों का रुझान देखते हुए रेलवे की ओर से इनके परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 07009/07010 सिकंदराबाद–बरौनी– सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन बेगुसराय– मुंगेर– […]

विज्ञापन
धनबाद : यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 07009/10 सिकंदराबाद–बरौनी– सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इसके प्रति यात्रियों का रुझान देखते हुए रेलवे की ओर से इनके परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 07009/07010 सिकंदराबाद–बरौनी– सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन बेगुसराय– मुंगेर– किउल– नवादा– गया– कोडरमा– गोमो– बोकारो– मूरी – रांची के रास्ते चलायी जाती है. अब इसके परिचालन में आठ फेरे की वृद्धि कर इसे 27 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है.
अब गाड़ी सं. 07009 सिकंदराबाद–बरौनी स्पेशल ट्रेन 06 अक्तूबर से 24 नवंबर तक हर रविवार को सिकंदराबाद से 22.15 बजे खुलकर मंगलवार को 11.40 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 07010 बरौनी– सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 09 अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर बुधवार को बरौनी से 07.10 बजे खुलकर गुरुवार को 22. 40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड एसी का एक, थर्ड एसी के चार, स्लीपर क्लास के 10 कोच, साधारण श्रेणी के 06 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच समेत कुल 23 कोच हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola