केंदुआडीह में दो नाबालिग बहनों से गैंग रेप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद-केंदुआ : केंदुआडीह की दो नाबालिग सगी बहनों के साथ एक स्कूल परिसर में पांच युवकाें ने गैंगरेप किया. एक बहन मंदबुद्धि बतायी जाती है. घटना मंगलवार शाम की है. बुधवार को मामला सामने आते ही सनसनी फैल गयी. फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच भेजा. साथ ही […]
विज्ञापन
धनबाद-केंदुआ : केंदुआडीह की दो नाबालिग सगी बहनों के साथ एक स्कूल परिसर में पांच युवकाें ने गैंगरेप किया. एक बहन मंदबुद्धि बतायी जाती है. घटना मंगलवार शाम की है. बुधवार को मामला सामने आते ही सनसनी फैल गयी. फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच भेजा.
विज्ञापन
साथ ही गोधर, रवानी बस्ती निवासी आकाश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस राजा रवानी और अन्य युवकों की तलाश में छापा मार रही है. थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान हो गयी है. सभी पहले से चोरी-लूट जैसे अपराध में शामिल रहे हैं. पुलिस को घटनास्थल से टूटा चश्मा और एक मोबाइल फोन मिला है.
दोनों बहनें पीएमसीएच में भर्ती: दुष्कर्म की शिकार दोनों सगी बहनों की पीएमसीएच में मेडिकल जांच की गयी. उम्र के सत्यापन के लिए एक्स-रे समेत अन्य जांच की गयी है. चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया है. जांच में उनके साथ गलत होने के संकेत मिले हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन