शहर के कई क्षेत्रों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनसार-मटकुरिया में आज चार घंटे पावर कट धनबाद : रेनोवेशन एंड मेेंटेंनेंस के कार्य को लेकर धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को घंटों बिजली गुल रहेगी. बांसजोड़ा फीडर आज चार घंटे बंद रहेगा. सुबह नौ बजे से एक बजे तक लाइन बंद रहेगी. इससे धनसार, अशोक नगर, धोवाटांड़, मटकुरिया आदि इलाके प्रभावित होंगे. यह […]
विज्ञापन
धनसार-मटकुरिया में आज चार घंटे पावर कट
धनबाद : रेनोवेशन एंड मेेंटेंनेंस के कार्य को लेकर धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को घंटों बिजली गुल रहेगी. बांसजोड़ा फीडर आज चार घंटे बंद रहेगा. सुबह नौ बजे से एक बजे तक लाइन बंद रहेगी. इससे धनसार, अशोक नगर, धोवाटांड़, मटकुरिया आदि इलाके प्रभावित होंगे. यह जानकारी सहायक अभियंता अमिताभ ने दी है.
सरायढेला फीडर नौ से तीन बजे तक बंद : सरायढेला और बरमसिया फीडर गुरुवार को छह घंटे बंद रखा जायेगा. सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लाइन शिफ्टिंग का काम चलेगा. इस कारण पार्क मार्केट, झरनापाड़ा, माडा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, बिनोद नगर मोड़, जेसी मल्लिक, मास्टर पाड़ा, प्रीत विहार, दुर्गा मंदिर, डीजीएमएस, तेलीपारा, कार्मिक नगर, बापू नगर, सरायढेला आदि इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. यह जानकारी सहायक अभियंता इरफान ने दी है.
धनबाद फीडर टू 10 से दो बजे दिन तक बंद : धनबाद फीडर टू गुरुवार को चार घंटे बंद रहेगा. सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रेनोवेशन एंड मेंटेनेंस का काम किया जायेगा. वनस्थली कॉलोनी, कोलाकुसमा, कुसुम विहार, बसंत विहार आदि इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन