धनबाद : मनचलों ने छात्रा से की छेड़खानी, पिता ने किया विरोध तो पीटा

नीरज हत्याकांड के आरोपी धनजी सिंह के बेटे आर्यन के खिलाफ शिकायत धनबाद : कुछ मनचलों ने गुरुवार को डीएवी कोयलानगर की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की. जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उन्हें भी पीट दिया. छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत सरायढेला थाना में की है. पुलिस […]
नीरज हत्याकांड के आरोपी धनजी सिंह के बेटे आर्यन के खिलाफ शिकायत
युवक रोज वैन के आगे-पीछे चलते हुए चलती वैन में छात्रा पर फब्तियां कसते थे. गुरुवार को भी वे लोग छात्रा का पीछा कर फब्तियां कस रहे थे. इस पर गाड़ी चला रहे उसके पिता ने गाड़ी रोक कर युवकों को डांटा. इस पर बात बढ़ गयी और युवकों ने छात्रा के पिता की पिटाई कर दी. पुलिस ने बताया कि जिस युवक का नाम छेड़खानी में सामने आ रहा है वह नीरज हत्याकांड के आरोपी धनजी सिंह का बेटा आर्यन है.
स्कूल के बाहर पटाखा फोड़ने में भी आया था नाम : पुलिस ने बताया कि आर्यन का नाम कुछ दिनों पूर्व डीएवी स्कूल के बाहर पटाखा फोड़ने में भी आया था. पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




