जमाडा कर्मियों की हड़ताल समाप्त

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : प्रशासनिक सख्ती तथा कई क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू कराने के बाद जमाडा कर्मियों ने गुरुवार शाम अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. हड़ताली कर्मी 01.01.2016 से ही छठा वेतनमान लेने को तैयार हो गये हैं. बेमियादी हड़ताल के सातवें दिन गुरुवार शाम समाहरणालय में उपायुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में समझौता वार्ता […]

विज्ञापन

धनबाद : प्रशासनिक सख्ती तथा कई क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू कराने के बाद जमाडा कर्मियों ने गुरुवार शाम अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. हड़ताली कर्मी 01.01.2016 से ही छठा वेतनमान लेने को तैयार हो गये हैं. बेमियादी हड़ताल के सातवें दिन गुरुवार शाम समाहरणालय में उपायुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में समझौता वार्ता हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें विधायक राज सिन्हा, जमाडा के प्रभारी एमडी चंद्रमोहन कश्यप, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद, जिला मंत्री केसी मिश्र, यूनियन प्रतिनिधियों में प्रेम आनंद तिवारी, अरविंद गिरि, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र लाल, राम प्रवेश सिंह, श्याम नारायण दुबे, मुरारी केसरी आदि मौजूद थे. वार्ता के बाद भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध प्राधिकार कर्मचारी संघ के महामंत्री प्रेम आनंद तिवारी ने बताया कि मांगों पर सहमति बन गयी है. शुक्रवार से सारे कर्मी काम पर लौट जायेंगे.

वार्ता में उपायुक्त ने कहा कि कर्मियों की मांगों को राज्य सरकार के समक्ष अग्रसारित किया जायेगा. फिलहाल जिस मुद्दे पर रांची की बैठक में सहमति बनी थी, उस पर विचार करें. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कर्मियों को फिलहाल 01.01.2016 से छठा वेतनमान लेने को कहा गया है. जहां तक 01.01.2006 से छठा वेतनमान का सवाल है तो उस पर आगे सरकार से वार्ता होगी. विस में भी इस मामले को उठाया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola