शराब पीकर पड़ोस की दुकान में की चोरी, हुआ गिरफ्तार

सीसीटीवी में चोरी करते दिखे चार लोग धनबाद : पड़ोस की दुकान में चोरी करने के मामले में पुराना बाजार के एक दुकानदार कारु दास को बैंक मोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में कारु ने चोरी की बात कबूली है. पुलिस ने बताया कि दहुआटांड निवासी कन्हैया साव की पुराना बाजार में डाभ […]
सीसीटीवी में चोरी करते दिखे चार लोग
धनबाद : पड़ोस की दुकान में चोरी करने के मामले में पुराना बाजार के एक दुकानदार कारु दास को बैंक मोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में कारु ने चोरी की बात कबूली है. पुलिस ने बताया कि दहुआटांड निवासी कन्हैया साव की पुराना बाजार में डाभ (नारियल पानी) की दुकान है.
कारु उसके साथी सुरेंद्र रजक और दिलीप दास ने मंगलवार की रात बारह बजे उसकी दुकान तोड़ सारा डाभ निकाल लिया. कारु दास ने बताया कि करीब 15 -20 हजार का डाभ उसकी दुकान में था. सीसीटीवी में जब चोरी की घटना देखी गयी तो पता चला कि कारु ने ही अपने दोस्तों के साथ दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
शराब के नशे में की चोरी : कारु दास ने बताया कि कन्हैया साव के बगल में उसकी जूते- चप्पल की दुकान है. कुछ दिनों पहले कूड़ा रखने को लेकर दोनों में बहस हुई थी. इस बात को लेकर दोनों में बात नहीं हो रही थी. मंगलवार की रात वह अपने साथियों के साथ दुकान बंद होने के बाद बैठकर शराब पी रहा था. बातों ही बात में उसे गुस्सा आ गया और उसने दुकान तोड़ कर उसमें चोरी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




