ePaper

होटल के कर्मी पर क्रशर व्यवसायी ने चलायी गोली, हिरासत में

Updated at : 04 Sep 2019 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
होटल के कर्मी पर क्रशर व्यवसायी ने चलायी गोली, हिरासत में

मुगमा : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के सन्नी होटल के कर्मी पप्पू सिंह पर गुमला के क्रशर व्यवसायी ने मंगलवार की शाम रिवाल्वर से गोली चला दी. संयोग से गोली उसके बगल से गुजर गयी, जिसके कारण उसकी जान बच गयी. फायरिंग की सूचना पर गलफरबाड़ी पुलिस ने निरसा की ओर पिकअप वैन से भाग रहे […]

विज्ञापन

मुगमा : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के सन्नी होटल के कर्मी पप्पू सिंह पर गुमला के क्रशर व्यवसायी ने मंगलवार की शाम रिवाल्वर से गोली चला दी. संयोग से गोली उसके बगल से गुजर गयी, जिसके कारण उसकी जान बच गयी. फायरिंग की सूचना पर गलफरबाड़ी पुलिस ने निरसा की ओर पिकअप वैन से भाग रहे आरोपी को बंधन बैंक के समीप पकड़ लिया. आरोपी ने पुलिस को अपना नाम नवीन कुमार सिंह, पता गुदरिया गांव, थाना गुमला बताया.

क्या है मामला : सोमवार की सुबह आरोपी पिकअप वैन से अपने साथी के साथ क्रशर मशीन खरीदने मुगमा आया था. सभी एग्यारकुंड स्थित सन्नी होटल में ठहरे थे. शाम को होटल कर्मी पप्पू के साथ खाना को लेकर बकझक होने लगी. बकझक करते-करते दोनों रूम के बाहर नीचे काउंटर पर पहुंच गये.
अन्य कर्मी उसे समझा बुझाकर जाने के लिए अनुरोध करने लगे. लेकिन वह शराब के नशे में धुत था. जैसे ही वह होटल के बाहर निकला. उसने अपनी कमर से रिवाल्वर निकाल पप्पू सिंह को निशाना बना कर पर फायरिंग कर दी. इसी दौरान उसी के एक साथ ने उसका हाथ पकड़ लिया और गोली पप्पू के बगल से गुजर गयी. गोली फायर करते ही आरोपी अपने पिकअप वैन से भाग निकला. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया. बताया जाता है कि वह बराबर इस क्षेत्र में क्रशर मशीन खरीदने आता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola