इस गांव में युवाओं की नहीं होती है शादी, रिश्तेदारों से बन गयी दूरियां

धनबाद : इस गांव में 40 साल के बाद सीधे चल नहीं सकते. अधिकांश घरों में खाट पर बीमार व्यक्ति मिल जायेगा. अब हालात ऐसे हो गये हैं कि रिश्ते-नाते टूटने लगे हैं. तीन साल में गांव में कोई बहू नहीं आयी है. दूसरे गांव के लोग अपनी बेटी नहीं देना चाहते है. यह हाल […]
धनबाद : इस गांव में 40 साल के बाद सीधे चल नहीं सकते. अधिकांश घरों में खाट पर बीमार व्यक्ति मिल जायेगा. अब हालात ऐसे हो गये हैं कि रिश्ते-नाते टूटने लगे हैं. तीन साल में गांव में कोई बहू नहीं आयी है. दूसरे गांव के लोग अपनी बेटी नहीं देना चाहते है. यह हाल बलियापुर की घड़बड़ पंचायत का है.
करीब 250 की आबादीवाला यहां का ब्राह्मण टोला फ्लोराइड की मार से सबसे अधिक प्रभावित गांव है. गुरुवार को प्रभात खबर की टीम इस गांव पहुंची. फ्लोराइड का कहर झेलनेवाले इस गांव में सालों से काेई डॉक्टर भी नहीं आया है, जाे लोगों की जांच कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी दे सके और उनका इलाज कर सके.यहां के लोग चापानलों का पानी नहीं पीयें, पीएचइडी ने इसके लिए सप्लाई योजना तैयार कर दी, लेकिन इसका लाभ गांव के लोगों को नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










