पिता ने नवजात का शव झाड़ियों में फेंक दिया, कुत्ते ने नोच खाया

धनबाद : पीएमसीएच परिसर स्थित अस्पताल अधीक्षक डाॅ एचके सिंह के आवास के बगल में मंगलवार की दोपहर एक नवजात का शव मिला. उसके शरीर का आधा हिस्सा गायब था. कुत्ते शव नोच रहे थे. इसी बीच एक कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी. जानकारी अस्पताल को दी गयी. इसके बाद शव को एक कार्टून […]
धनबाद : पीएमसीएच परिसर स्थित अस्पताल अधीक्षक डाॅ एचके सिंह के आवास के बगल में मंगलवार की दोपहर एक नवजात का शव मिला. उसके शरीर का आधा हिस्सा गायब था. कुत्ते शव नोच रहे थे. इसी बीच एक कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी. जानकारी अस्पताल को दी गयी. इसके बाद शव को एक कार्टून में डाल कर अस्पताल की मॉर्चरी में रख दिया गया. इसके पहले घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के बाहर खड़े लोगों की भीड़ जुट गयी.
लोग घटना पर अफसोस जाहिर कर रहे थे. ऐसा करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कह रहे थे. इस बीच मामले की जानकारी सरायढेला पुलिस को दी गयी है. अधीक्षक डॉ. एचके सिंह की पहल पर मामले की जांच करायी गयी. पता चला कि देवघर के रहने वाले भूखहर पूजहर की पत्नी प्रमिला देवी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 25 को वह भर्ती हुई. 26 को उसने मृत बच्चे को जन्म दिया. उसके बाद शव को भूखहर को सौंप दिया गया. बच्चे को अंतिम संस्कार करने की जगह उसने अधीक्षक आवास के बगल में झाड़ियों में फेंक दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




