नहीं सुलझ रही गुत्थी मामा-भांजा को छोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2019 3:04 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद :गैंगस्टर फहीम खान के भतीजे के नाम पर गांधी नगर निवासी आभूषण व्यवसायी रोहित कश्यप से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिये गये तेलीपाड़ा निवासी उदय साव और उसके मामा अरुण साव को छोड़ दिया. पूछताछ में उदय ने पुलिस को बताया कि रोहित कश्यप ने उससे […]
विज्ञापन
धनबाद :गैंगस्टर फहीम खान के भतीजे के नाम पर गांधी नगर निवासी आभूषण व्यवसायी रोहित कश्यप से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिये गये तेलीपाड़ा निवासी उदय साव और उसके मामा अरुण साव को छोड़ दिया. पूछताछ में उदय ने पुलिस को बताया कि रोहित कश्यप ने उससे तीन लाख रुपये उधार लिये हैं, जिसे अभी तक वह नहीं चुका पाया है.
वह ऐसा काम क्यों करेगा कि जिससे उसे पैसे भी नहीं मिले और जेल भी जाना पड़े. पुलिस ने उदय और अरुण के मोबाइल व लैपटॉप की भी जांच की है. कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर शुक्रवार की शाम उन्हें छोड़ दिया गया. वहीं शुक्रवार को रोहित को कोई फोन या वाह्टसएप पर रंगदारी के लिए मैसेज नहीं आया.
शेर खान के चालक को छोड़ा : रंगदारी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शेर खान के चालक सद्दाम को छोड़ दिया. वासेपुर के नाम पर रंगदारी मांगने के बाद दो दिन से पुलिस ने सद्दाम को हिरासत में रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




