310 परिवारों को आवास के लिए दिये गये 1.39 करोड़ रुपये

Updated:
विज्ञापन

धनबाद :नगर निगम कार्यालय परिसर में मंगलवार को 310 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना की अग्रिम राशि 1.39 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. मौके पर मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि यह आपका पैसा है. सीधे आपके बैंक खाते में जा रहा है. बिचौलियों के चक्कर में न फंसें. कोई पैसा मांगता है […]

विज्ञापन

धनबाद :नगर निगम कार्यालय परिसर में मंगलवार को 310 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना की अग्रिम राशि 1.39 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. मौके पर मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि यह आपका पैसा है. सीधे आपके बैंक खाते में जा रहा है. बिचौलियों के चक्कर में न फंसें.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोई पैसा मांगता है तो सीधे निगम में शिकायत करें. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर उस परिवार को आवास मुहैया कराना है, जिनके पास अपना घर नहीं है. नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कहा कि पहली किस्त की राशि दी गयी है. नींव खुदाई का काम शुरू करें. दूसरी किस्त की राशि आपके खाते में भेज दी जायेगी.

कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनिश ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1828 लोगों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य है. दो चरणों में 620 लोगों को आवास योजना की पहली किस्त निर्गत की गयी है. पांच चरणों में आवास योजना की किस्त निर्गत की जायेगी. मौके पर पीएमआरवाइ के नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार व बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola