ट्रेन परिचालन : समय पालन में इसीआर छठे स्थान पर पहुंचा

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : पूर्व मध्य रेल के एजीएम अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पटना महेंद्रू घाट कार्यालय में गुरुवार को पांचों डिवीजन के अधिकारियों के साथ एक कोचिंग सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में यात्री गाड़ियों के समय पालन में सुधार को लेकर चर्चा हुई तथा कई सुझावों का आदान-प्रदान हुआ. इस मौके […]

विज्ञापन

धनबाद : पूर्व मध्य रेल के एजीएम अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पटना महेंद्रू घाट कार्यालय में गुरुवार को पांचों डिवीजन के अधिकारियों के साथ एक कोचिंग सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में यात्री गाड़ियों के समय पालन में सुधार को लेकर चर्चा हुई तथा कई सुझावों का आदान-प्रदान हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों के वरिष्ठ पर्यवेक्षक जैसे स्टेशन प्रबंधक, यातायात निरीक्षक, मुख्य नियंत्रक संवर्ग के कर्मचारियों ने भाग लिया. सेमिनार में मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक बीबी गुप्ता, धनबाद मंडल के सहायक यातायात प्रबंधक एसएन चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

सेमिनार में अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मध्य रेल में ट्रेनों के समय पालन में सुधार हुआ है. दो अगस्त को पूर्व मध्य रेल मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय पालन में संपूर्ण भारतीय रेल के सभी 17 जोनों में 82.53% के समय पालन के साथ अपने द्वारा अब तक के सर्वोच्च छठे स्थान पर पहुंच गया. इसके साथ ही दो अगस्त तक पूर्व मध्य रेल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के समय-पालन में सभी 17 जोनों में 82.09% के साथ सातवें स्थान पर रहा था.
पूर्व मध्य रेल पैसेंजर ट्रेनों के समय पालन में दो अगस्त को 71.85% के साथ सभी रेल जोनों में 11 वें स्थान तथा इस अगस्त महीने में दो अगस्त तक पैसेंजर ट्रेनों के समय पालन में 70.91% के साथ सभी रेल जोनों में 11वें स्थान पर रहा है. विदित हो कि पूर्व मध्य रेल पूर्व में ट्रेनों के समय पालन में भारतीय रेल के सभी 17 जोनों में निचले पायदानों पर हुआ करता था. इसमें उल्लेखनीय सुधार हुआ है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola