नौकरी देने के नाम पर युवक से 41 हजार ठगे

इंडिया जॉब साइट से प्रोफाइल चुरा कर किया फोन धनबाद :नौकरी के नाम पर साइबर अपराधियों ने मध्यप्रदेश सिंगरौली के रहने वाले रामानंद वैश्य से 41 हजार रुपये ठग लिये. मामले की शिकायत पीड़ित ने साइबर थाना में की है. बताया कि वह फिलहाल सिंफर में संविदा पर कार्यरत है. दो अगस्त को उसके मोबाइल […]
इंडिया जॉब साइट से प्रोफाइल चुरा कर किया फोन
धनबाद :नौकरी के नाम पर साइबर अपराधियों ने मध्यप्रदेश सिंगरौली के रहने वाले रामानंद वैश्य से 41 हजार रुपये ठग लिये. मामले की शिकायत पीड़ित ने साइबर थाना में की है. बताया कि वह फिलहाल सिंफर में संविदा पर कार्यरत है. दो अगस्त को उसके मोबाइल पर एक लड़की ने फोन किया था. उसने अपना नाम श्रेया बताते हुए खुद को आइसीआइसीआइ बैंक का कर्मचारी बताया. कहा कि उसके प्रोफाइल की जानकारी उसे इंडिया जॉब के साइट से मिली थी.
उसे बैंक में नौकरी के लिए चुना गया है. इसके लिए उसे प्रोसेसिंग फी के नाम पर दो हजार रुपये देने होंगे. रामानंद ने पैसे लड़की के बताये खाते में डाल दिये. अगले दिन उसे फिर फोन आया. इस बार फोन करने वाले का नाम अमनदीप था. उसने कहा कि वह मुंबई में बैंक का मैनेजर है. उसकी नौकरी पक्की हो गयी है. उसे प्रोसेसिंग फी के नाम पर कुछ और पैसे देने होंगे. इस तरह करके साइबर अपराधियों ने पांच बार में रामानंद से 41 हजार रुपये ले लिये. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










