प्लास्टिक प्लांट में नौकरी के लिए साक्षात्कार में पहुंचे 131 अभ्यर्थी

Updated:
विज्ञापन

एमबीए व इंजीनियरिंग के छात्र भी पहुंचे महिला अभ्यर्थियों की भागीदीरी थी अधिक धनबाद : धनबाद नगर निगम में शुक्रवार को प्लास्टिक प्लांट में नौकरी के लिए साक्षात्कार हुआ. एमबीए, इंजीनियरिंग सहित एमए व बीए के 131 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया. सुबह 10 से लेकर अपराह्न तीन बजे तक साक्षात्कार चला. चयनित अभ्यर्थियों का तीन […]

विज्ञापन

एमबीए व इंजीनियरिंग के छात्र भी पहुंचे

आपके शहर में

विज्ञापन
महिला अभ्यर्थियों की भागीदीरी थी अधिक
धनबाद : धनबाद नगर निगम में शुक्रवार को प्लास्टिक प्लांट में नौकरी के लिए साक्षात्कार हुआ. एमबीए, इंजीनियरिंग सहित एमए व बीए के 131 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया. सुबह 10 से लेकर अपराह्न तीन बजे तक साक्षात्कार चला. चयनित अभ्यर्थियों का तीन या छह माह का प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग दी जायेगी. ट्रेनिंग के बाद उन्हें प्लास्टिक प्लांट में 10 से 16 हजार की नौकरी मिलेगी.
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर शहनवाज अहमद ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत झारखंड में एक हजार अभ्यर्थी का चयन करना है. धनबाद नगर निगम से 160 अभ्यर्थी का चयन होना था. 131 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया है. चयनित अभ्यर्थियों को 30-30 बैच में ट्रेनिंग के लिए रांची भेजा जायेगा. यहां वाटर टैंक, इंजेक्शन मोडलिंग मशीन की ट्रेनिंग दी जायेगी. ट्रेनिंग के बाद उन्हें प्लास्टिक बनानेवाली कंपनी में प्लेसमेंट कराया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola