ट्रेन के खुलते ही महिला की चेन झपट कर भागा बदमाश
Updated at : 24 Jul 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : धनबाद स्टेशन में मंगलवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान उचक्कों ने एक महिला की चेन छीन ली. पारसनाथ निवासी सफरुद्दीन अंसारी की पत्नी माजदा खातून आसनसोल-गोमो पैसेंजर से पारसनाथ जाने को स्टेशन पर आये थे. घटना के बाद पति-पत्नी दोनों ट्रेन में सवार होकर पारसनाथ रवाना हो गये. सफरुद्दीन अंसारी ने बताया […]
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद स्टेशन में मंगलवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान उचक्कों ने एक महिला की चेन छीन ली. पारसनाथ निवासी सफरुद्दीन अंसारी की पत्नी माजदा खातून आसनसोल-गोमो पैसेंजर से पारसनाथ जाने को स्टेशन पर आये थे. घटना के बाद पति-पत्नी दोनों ट्रेन में सवार होकर पारसनाथ रवाना हो गये. सफरुद्दीन अंसारी ने बताया कि धनबाद में अपराह्न साढ़े तीन बजे के आस-पास आसनसोल सवारी गाड़ी प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आयी.
वह अपनी पत्नी के साथ उक्त ट्रेन में चढ़ रहे थे. इस दौरान एक युवक ने पीछे से उनकी पत्नी के गले से चेन छीन ली और भागने लगा. जब तक वे लोग कुछ कर पाते ट्रेन खुल गयी. दोनों उक्त ट्रेन से पारसनाथ रवाना हो गये. चेन की कीमत लगभग 40 हजार रुपये है. इस संबंध में अब किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




