साउथ साइड स्टेशन क्षेत्र को विकसित करेगा निगम
धनबाद : नगर विकास के प्रधान सचिव-सह-कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा है कि धनबाद के साउथ साइड स्टेशन वाले इलाके को जोड़ने वाली सड़क को विकसित करने के लिए विभाग तैयार है. इसके लिए जल्द ही धनबाद नगर निगम को 38 करोड़ रुपये दिये जायेंगे. शनिवार को यहां धनबाद दौरे पर श्री सिंह […]
धनबाद : नगर विकास के प्रधान सचिव-सह-कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा है कि धनबाद के साउथ साइड स्टेशन वाले इलाके को जोड़ने वाली सड़क को विकसित करने के लिए विभाग तैयार है. इसके लिए जल्द ही धनबाद नगर निगम को 38 करोड़ रुपये दिये जायेंगे. शनिवार को यहां धनबाद दौरे पर श्री सिंह ने पत्रकारों से कहा कि नगर निगम की योजनाओं के लिए राशि की कोई कमी नहीं है.
आपके शहर में
जमीन हस्तानांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही यहां इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आइएसबीटी) का काम शुरू हो जायेगा. जमीन को लेकर ही समस्या आ रही है. फंड की कमी नहीं है. झरिया राजा तालाब के लिए जो भी सौंदर्यीकरण योजना यहां से भेजी जायेगी. उसे विभाग मंजूरी देने को तैयार है. तालाब के पास अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को विभाग पीएम आवास योजना के तहत घर भी देने को तैयार है. इसके लिए उन्हें वहां घर खाली करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए