ePaper

धनबाद : 9.59 अरब से बनीं बीसीसीएल की कॉलोनियों में रहनेवाला कोई नहीं

Updated at : 17 Jul 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : 9.59 अरब से बनीं बीसीसीएल की कॉलोनियों में रहनेवाला कोई नहीं

मनोहर कुमार धनबाद : 9.59 अरब रुपये की लागत से विभिन्न इलाकों में तैयार बीसीसीएल की कॉलोनियां बेकार पड़ी हैं. कोलकर्मी इन कॉलोनियों में बसना नहीं चाहते. झरिया मास्टर प्लान के तहत कोयला उत्पादन क्षेत्र, भू-धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे कोलकर्मियों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए ये कॉलोनी बनायी गयी […]

विज्ञापन

मनोहर कुमार

धनबाद : 9.59 अरब रुपये की लागत से विभिन्न इलाकों में तैयार बीसीसीएल की कॉलोनियां बेकार पड़ी हैं. कोलकर्मी इन कॉलोनियों में बसना नहीं चाहते. झरिया मास्टर प्लान के तहत कोयला उत्पादन क्षेत्र, भू-धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे कोलकर्मियों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए ये कॉलोनी बनायी गयी हैं. बीसीसीएल को मास्टर प्लान के तहत प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे कर्मियों को पुनर्वासित करने के लिए 15852 नये आवास बनाने हैं.

7639 आवास बन कर तैयार हैं, जबकि 8213 आवास का निर्माण कार्य अगस्त 2019 तक हाे जाने की उम्मीद है. विभिन्न स्थानों पर बन कर तैयार नये आवासों में अब तक करीब 3917 कर्मियों की ही शिफ्टिंग हो सकी है. 11,952 कर्मियों की शिफ्टिंग नहीं हाे पायी है.

कुछ इलाकों में शिफ्टिंग की स्थिति

क्षेत्र आवास शिफ्टिंग

कुसुम विहार 1250 72

कोयला नगर 1116 00

करमाटांड़ 4008 00

कार्मिक नगर 1268 454

सिदुआटांड़ 1212 00

इसलिए नहीं हो रहे शिफ्ट

नये आवासीय परिसर व आवासों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

बच्चों के री-एडमिशन में परेशानी

आवासीय परिसर से आवागमन का साधन नहीं, पानी-बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं

इंफ्रास्ट्रक्टर की कमी व नये आवास स्पेसियस नहीं

आवासीय परिसर में मैदान व चिकित्सीय व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola