गोधर टू सर्किट फिर ब्रेक डाउन, 4.5 घंटे गुल रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : डीवीसी का गोधर टू सर्किट दूसरे दिन गुरुवार को भी ब्रेकडाउन हो गया. इससे लोगों को साढ़े चार घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरे इलाकों में मौसम खराब होने से पूरे शहर में करीब एक घंटे तक बिजली बाधित रही. बाद में लाइन चालू होने के बावजूद बिजली का आना-जाना […]

विज्ञापन

धनबाद : डीवीसी का गोधर टू सर्किट दूसरे दिन गुरुवार को भी ब्रेकडाउन हो गया. इससे लोगों को साढ़े चार घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरे इलाकों में मौसम खराब होने से पूरे शहर में करीब एक घंटे तक बिजली बाधित रही. बाद में लाइन चालू होने के बावजूद बिजली का आना-जाना लगा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज मौसम खराब होते ही दोपहर करीब दो बजे डीवीसी ने गणेशपुर वन व टू, गोधर वन व टू और पाथरडीह लाइन को बंद कर दिया. तीन बजे लाइन चालू किया. लाइन चालू होते ही गोधर टू सर्किट ब्रेक डाउन हो गया. खराबी को दूर करने के बाद शाम सात बजे मेन लाइन को चालू कर इसके फीडरों को चालू करने की प्रक्रिया शुरू हुई. शाम 7.30 बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य हुई.

इन इलाकों में गुल रही बिजली : गोधर टू सर्किट ब्रेक डाउन होने से वासेपुर, नया बाजार, बैंक मोड़, केंदुआ, करकेंद समेत अन्य इलाकों में बिजली गुल रही. लोग विभाग को फोन कर लाइन ठीक होने की जानकारी लेते रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola