विवाहिता के मौत मामले में सास समेत दो भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

थाना में बैठक के बाद हुआ मृतका का दाह संस्कार बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा गांव में रविवार को नवविवाहिता खोमा मंडल की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को मृतका की सास झालू मंडल एवं मारपीट के आरोपी लक्ष्मण मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शाम […]

विज्ञापन

थाना में बैठक के बाद हुआ मृतका का दाह संस्कार

आपके शहर में

विज्ञापन
बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा गांव में रविवार को नवविवाहिता खोमा मंडल की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को मृतका की सास झालू मंडल एवं मारपीट के आरोपी लक्ष्मण मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव थाना लाया गया. इसकी सूचना पाकर मुर्राडीह गांव निवासी लड़की पक्ष के दर्जनों लोग थाना पहुंचे. यहां मृतका के पिता मंटू मंडल ने शव लेने से मना कर दिया. ग्रामीण पुलिस से शव का दाह संस्कार मृतका की ससुराल कुलबेड़ा में ही कराने की मांग कर रहे थे.
इस पर थाना में ही कुलबेड़ा मुखिया के प्रतिनिधि शेखर सिंह एवं जयनगर पंचायत के मुखिया साधु हाजरा की मौजूदगी में बैठक कर यादवपुर स्थित जोरिया में मृतका का दाह संस्कार करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद मृतका के पिता उसके दाह संस्कार को तैयार हो गये. देर शाम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया.
इधर जेल भेजे गये लक्ष्मण मंडल की पत्नी वंदना मंडल ने थाना में आवेदन देकर मुर्राडीह निवासी निताई मंडल एवं अन्य के खिलाफ मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थानेदार ज्योतिष जायसवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है. पुलिस नियमानुसार काम कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola