रेल को अपराधमुक्त बनाना मुख्य उद्देश्य : एसआरपी

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : धनबाद रेल जिला पुलिस बल की कमान सोमवार को एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने संभाली. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पूरे एसआरपी कार्यालय का निरीक्षण किया और एक-एक कमरे में चल रहे कार्य की जानकारी ली. उसके उपरांत डीएसपी वन संजीव कुमार बेसरा व अन्य थाना प्रभारी से उनके क्षेत्र की जानकारी […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद रेल जिला पुलिस बल की कमान सोमवार को एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने संभाली. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पूरे एसआरपी कार्यालय का निरीक्षण किया और एक-एक कमरे में चल रहे कार्य की जानकारी ली. उसके उपरांत डीएसपी वन संजीव कुमार बेसरा व अन्य थाना प्रभारी से उनके क्षेत्र की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे में पहला अनुभव : एसआरपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि रेल में उनका पहला अनुभव है. रेल की जो भी समस्या है उसका निदान करेंगे. रेल यात्री और उसकी संपत्ति को लेकर पूरा रेल जिला पुलिस बल अपना 100 प्रतिशत देगा और जो भी थोड़े बहुत अपराध हो रहे हैं, उसे शून्य पर लाना मुख्य उद्देश्य होगा. धनबाद से गुजरने वाली वीआइपी ट्रेनों पर विशेष नजर रहेगी और रेल में हो रहे आर्थिक अपराध पर अंकुश लगाया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola