आज एक साथ पूरे कोयलांचल में चलेगा पौधरोपण अभियान

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : जल शक्ति अभियान के तहत रविवार को पूरे कोयलांचल में एक साथ पौधरोपण अभियान चलेगा. दो घंटे के अंदर 1.40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है. मुख्य समारोह धनबाद वन प्रमंडल की ओर से निरसा प्रखंड के दुर्गापुर गांव, जो बराकर नदी के किनारे स्थित है, में होगा. नदी महोत्सव सह वृहद वृक्षारोपण […]

विज्ञापन

धनबाद : जल शक्ति अभियान के तहत रविवार को पूरे कोयलांचल में एक साथ पौधरोपण अभियान चलेगा. दो घंटे के अंदर 1.40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है. मुख्य समारोह धनबाद वन प्रमंडल की ओर से निरसा प्रखंड के दुर्गापुर गांव, जो बराकर नदी के किनारे स्थित है, में होगा. नदी महोत्सव सह वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पीएन सिंह होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

वन प्रमंडल पदाधिकारी विमल लकड़ा ने बताया कि समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है. निरसा विधायक अरूप चटर्जी विशिष्ट अतिथि होंगे. उपायुक्त अमित कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. जिला प्रशासन ने कल के कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी कर रखी है. सभी सरकारी स्कूलों को भी कल खोलने का आदेश है. कल केवल पौधरोपण होगा. धनबाद नगर निगम की तरफ से भी कल के कार्यक्रम को लेकर आदेश जारी किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola