पांच वार्डों में शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन

Published at :03 Jul 2019 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
पांच वार्डों में शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन

मार्केट एरिया में 1100 लीटर के 120 आयरन डस्टबीन रखे जायेंगे एक वार्ड में तीन टिपर व छह मेन पावर मैकेनिज्म बेस्ड डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पर जोर धनबाद : 27 जून को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के उद्घाटन के बाद 28 जून से शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू हुआ. फर्स्ट […]

विज्ञापन

मार्केट एरिया में 1100 लीटर के 120 आयरन डस्टबीन रखे जायेंगे

एक वार्ड में तीन टिपर व छह मेन पावर

मैकेनिज्म बेस्ड डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पर जोर

धनबाद : 27 जून को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के उद्घाटन के बाद 28 जून से शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू हुआ. फर्स्ट फेज में शहर के 14 वार्ड (20 से 33 तक) में काम शुरू करना था लेकिन 2 जुलाई तक सिर्फ पांच वार्डों में ही कचरा कलेक्शन का काम शुरू हो सका. एक वार्ड में तीन टिपर व छह मैन पावर लगाये गये हैं.

जहां टिपर नहीं जा पा रहा उसके लिए अलग से व्हील बीन उतारा गया है. रैमकी के प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रणव पटनायक ने कहा कि एक साथ शहर के सभी 14 वार्डों में काम शुरू करने में थोड़ी परेशानी हो सकती थी. ऐसे में वार्ड नंबर 20 से 24 में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू किया गया है. निगम से क्रमबद्ध तरीके से वार्ड का टेक ओवर किया जा रहा है.

मैकेनाइज्ड सिस्टम से कचरा कलेक्शन किया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी न हो. कचरा कलेक्शन में एक्सपर्ट ड्राइवर के साथ एक हेल्पर को लगाया गया है. हाइड्रोलिक सिस्टम बेस टिपर है जिसमें एक बटन दबाते ही सारा कचरा टिपर से बाहर आ जाता है. एक-दो दिनों में दो और वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू किया जायेगा.

निगम लिस्ट उपलब्ध करायेगा तो बांटा जायेगा बास्केट : श्री पटनायक ने कहा कि नगर निगम से हाउस होल्ड की सूची मांगी गयी है. सूची उपलब्ध होने के बाद घर-घर में बास्केट बांटा जायेगा.

मार्केट एरिया में रखे जायेंगे आयरन डस्टबीन : मार्केट एरिया में आयरन डस्टबीन रखे जायेंगे. 120 आयरन डस्टबीन मंगाये गये है. पुरानी प्लास्टिक के डस्टबीन को हटा कर आयरन डस्टबीन रखे जायेंगे. मार्केट एरिया में रखे डस्टबीन से रिफ्यूज कांपेक्टर से कचरा उठाया जायेगा.

55 वार्ड में 150 टिपर, तीन सौ मेन पावर : श्री पटनायक ने कहा कि हर वार्ड में तीन-तीन टिपर लगाये जा रहे हैं. जो वार्ड बड़ा है, वहां चार टिपर लगाये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola