15 साल की ज्योति प्रियदर्शी का आइआइटी आइएसएम में दाखिला

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : आइआइटी आइएसएम के नाम एक और इतिहास जुड़ गया है. संस्थान में इस वर्ष अब तक की सबसे कम उम्र की छात्रा ज्योति प्रियदर्शी ने मिनरल इंजीनियरिंग विभाग में दाखिला लिया है. ज्योति मूलत: उत्तरप्रदेश के रायबरेली के बितौड़ा गांव की रहने वाली है. ज्योति ने शनिवार को आइआइटी कानपुर में बनाये गये […]

विज्ञापन

धनबाद : आइआइटी आइएसएम के नाम एक और इतिहास जुड़ गया है. संस्थान में इस वर्ष अब तक की सबसे कम उम्र की छात्रा ज्योति प्रियदर्शी ने मिनरल इंजीनियरिंग विभाग में दाखिला लिया है. ज्योति मूलत: उत्तरप्रदेश के रायबरेली के बितौड़ा गांव की रहने वाली है. ज्योति ने शनिवार को आइआइटी कानपुर में बनाये गये रिपोर्टिंग सेंटर पर यहां के लिए दाखिला लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
ज्योति के पिता सुरेश कुमार प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं. इसी वर्ष ज्योति ने 12वीं की परीक्षा में 84.4 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है. वहीं 2017 में 10वीं में 89.5 प्रतिशत अंक मिले थे. बताया जा रहा है कि ज्योति इस वर्ष जेइइ एडवांस्ड परीक्षा पास करने वाली सबसे कम उम्र की अभ्यर्थी है. आइआइटी आइएसएम में जैसे ही ज्योति के संबंध में जानकारी मिली, पूरा संस्थान उसके स्वागत की तैयारी में लग गया है.
सबसे कम उम्र की आइआइटीयन
ज्योति इस वर्ष की सबसे कम उम्र की अभ्यर्थी है, लेकिन सबसे कम उम्र में आइआइटी की टिकट हासिल करने का रिकाॅर्ड बिहार के भोजपुर जिले के सत्यम कुमार के नाम है. सत्यम ने 2012 में 12 वर्ष की उम्र में जेइइ एडवांस्ड क्वालीफाइ किया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola