ePaper

चासनाला में बच्ची से रेप, पीएमसीएच में रात भर पड़ी रही, बिना इंज्यूरी इलाज शुरू करने से किया इनकार

Updated at : 24 Jun 2019 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
चासनाला में बच्ची से रेप, पीएमसीएच में रात भर पड़ी रही, बिना इंज्यूरी इलाज शुरू करने से किया इनकार

पाथरडीह : पाथरडीह थाना क्षेत्र की साउथ कॉलोनी चासनाला बस्ती में रहनेवाले राजन मांझी (40) ने शनिवार की शाम पांच बजे सात वर्षीया एक बच्ची से दुष्कर्म किया. इस दौरान बच्ची की स्थिति बिगड़ती देख वहशी युवक बच्ची को बगल के नाला के पास छोड़ कर फरार हो गया. घटना के समय पीड़िता घर में […]

विज्ञापन

पाथरडीह : पाथरडीह थाना क्षेत्र की साउथ कॉलोनी चासनाला बस्ती में रहनेवाले राजन मांझी (40) ने शनिवार की शाम पांच बजे सात वर्षीया एक बच्ची से दुष्कर्म किया. इस दौरान बच्ची की स्थिति बिगड़ती देख वहशी युवक बच्ची को बगल के नाला के पास छोड़ कर फरार हो गया. घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी. उसकी मां पाथरडीह कोल वाशरी में काम करने गयी थी.

लौटने पर उसने मां को सारी बात बतायी, तो वह उसे पाथरडीह थाना ले गयी. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने बच्ची के हाथ बांध कर दुष्कर्म किया. उसे चासनाला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख पीएमसीएच रेफर कर दिया.
प्रकरण में पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है. पाथरडीह थाना से इंज्यूरी रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण बच्ची को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया. रेप विक्टिम बच्ची रात भर पीएमसीएच परिसर में पड़ी रही.
रविवार को हो-हंगामा के बाद पाथरडीह पुलिस वहां पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया. उसे लेकर पुन: चासनाला स्वास्थ्य केंद्र आयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुबारा पीएमसीएच ले जाया गया. इलाज के बाद बच्ची को आज शाम पीएमसीएच से घर लाया गया.
पाथरडीह थाना प्रभारी ललितेश्वर चौधरी ने कहा- बच्ची के बयान पर धारा 376, 4/6 पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत आरोपी राजन मांझी पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे न्यू मोती नगर चासनाला से रविवार की शाम में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस थाना में आरोपी से पूछताछ चल रही है. बच्ची की मेडिकल जांच सोमवार को करायी जायेगी.
आरोपी को भगाने वाले की भी तलाश
बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की शाम घर में अकेली थी. उसके पिता उसके भाई को लेकर इलाज कराने पुरुलिया गये थे. मां पाथरडीह कोल वाशरी में स्लरी लोड करने गयी थी. इसी दौरान पड़ोसी राजन मांझी उसे बुलाकर अपने कमरे में ले गया. वहां मुंह में कपड़े ठूंस कर हाथ बांध दिया और दुष्कर्म किया.
जब वह नाला पर उसे छोड़ कर चला गया, तो उसे देख आसपास के लोग जुटे. बच्ची ने उनसे पूरा घटनाक्रम बताया. लोग आरोपी राजन मांझी को खोजने लगे. आरोपी अपने घर के पास से पकड़ लिया गया. लोगों ने उसे एक पेड़ से उसे बांध दिया, लेकिन रात में ही किसी ने आरोपी को बंधन मुक्त कर भगा दिया. आरोपी राजन मांझी मूलत: दुब्रजपुर, पुरुलिया, प. बंगाल का रहनेवाला बताया जाता है. जिसने आरोपी को पेड़ से बंधन मुक्त किया, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है.
शर्मनाक
हंगामे के बाद पुलिस ने रविवार को पूरी की प्रक्रिया, तब हुआ इलाज
स्थिति बिगड़ने के बाद पीएमसीएच लेकर पहुंचे थे परिजन
चासनाला स्वास्थ्य केंद्र में हुआ प्राथमिक उपचार
आरोपी राजन मांझी गिरफ्तार
महिलाओं ने थाना के समक्ष जताया आक्रोश
घटना सामने आने के बाद चासनाला साउथ कॉलोनी की महिलाओं ने पाथरडीह थाना पहुंच कर पुलिस के प्रति आक्रोश जताया. ये लोग आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई व सजा की मांग कर रही थीं. मौके पर संजय सिंह, कांग्रेस के अनूप सिंह उर्फ डेविड, कांग्रेस के इम्तियाज अली, संदीप महतो, मो. सगीर, रोहित कुमार साव, अनिल कुमार के अलावे दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं.
पीएमसीएच अधीक्षक का कहना है
बच्ची के साथ रेप का मामला आया था. थाना का पेपर नहीं होने के कारण परिजन को पेपर लाने को कहा गया. पेपर लेकर आने के बाद गायनी विभाग के डॉक्टर ने बच्ची की जांच की. सैंपल ले लिया गया है. रविवार होने के कारण पैथ लैब बंद था. सोमवार को सैंपल की जांच होगी. इसके अलावा बच्ची का एक्स-रे भी सोमवार को कराया जायेगा. सोमवार को सभी जांच रिपोर्ट संलग्न कर पुलिस को भेज दी जायेगी.
एचके सिंह, अधीक्षक, पीएमसीएच
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola