अरवल के लापता व्यवसायी का मोबाइल धनबाद में मिला
Updated at : 22 Jun 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद/अरवल : बिहार के अरवल से पटना जाने की बात कह घर से निकला एक व्यवसायी रास्ते से गायब हो गया. व्यवसायी का माेबाइल धनबाद से बरामद होने के बाद परिजन और अरवल पुलिस व परेशान है. लापता व्यवसायी विजय यादव है, जो अरवल में छड़-सीमेंट का कारोबार करता है. उसकी ससुराल धनबाद शहर के […]
विज्ञापन
धनबाद/अरवल : बिहार के अरवल से पटना जाने की बात कह घर से निकला एक व्यवसायी रास्ते से गायब हो गया. व्यवसायी का माेबाइल धनबाद से बरामद होने के बाद परिजन और अरवल पुलिस व परेशान है. लापता व्यवसायी विजय यादव है, जो अरवल में छड़-सीमेंट का कारोबार करता है.
उसकी ससुराल धनबाद शहर के कुसुम विहार इलाके में है. विजय के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं. सरायढेला पुलिस ने बताया कि विजय के मोबाइल का लोकेशन धनबाद के कुसुम विहार इलाके में मिला है. उसकी तलाश में अरवल पुलिस यहां आयी है.
मामला छह जून का है. विजय यादव अपने घर अरवल से पटना जाने की बात कह कर निकला था. उसे पटना एम्स में अपने भतीजे की जांच करवानी थी. घर पर उसने कहा था कि वह अगले दिन लौट आयेगा, मगर नहीं लौटा. जब परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो वह बंद बता रहा था. शिकायत स्थानीय थाने में की गयी. अरवल पुलिस ने जब विजय का मोबाइल सर्विलांस पर डाला, तो लोकेशन धनबाद के सरायढेला थाना के कुसुम विहार का पता चला.
परिजन जता रहे हत्या की आशंका
पुलिस ने बताया कि विजय यादव की शादी सरायढेला के कुसुम विहार निवासी जयराम यादव की बेटी बैजयंती देवी से वर्ष 1999 में हुई थी. पिछले पांच-छह वर्षों से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था. बैजयंती ससुराल छोड़ कर अपने मायके कुसुम विहार में रह रही है. दोनों ने अरवल कोर्ट में तलाक के लिए भी आवेदन दे रखा है. जांच में जुटी पुलिस के लिए यह सवाल परेशान करनेवाला है कि छह जून को पटना जाने की बात कह घर से निकलने वाले विजय का मोबाइल आखिर धनबाद कैसे पहुंच गया.
शुक्रवार को पुलिस जब विजय की ससुराल जांच करने पहुंची तो वहां ताला लगा मिला. छानबीन के दौरान कुुसुम विहार में ही एक जगह झाड़ियों से मोबाइल बरामद हो गया. विजय के परिजनों ने इस बात की आशंका प्रकट की है कि उसके ससुराल वाले कुछ भी कर सकते हैं. फिलहाल पुलिस विजय और उसकी ससुराल के लोगों की खोज में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




