वार्ता विफल, आज से जमाडा में हड़ताल, मचेगा हाहाकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमाडा एमडी ने उपायुक्त व एसडीएम को लिखा पत्र जमाडा कार्यालय व संयंत्रों में धारा 144 लागू करने का आग्रह आज जमाडा कर्मियों के साथ जिला प्रशासन करेगा वार्ता धनबाद : जमाडाकर्मी शनिवार से अपनी मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे. शुक्रवार को जमाडा प्रबंधन व यूनियन के बीच हुई वार्ता विफल रही. अब […]
विज्ञापन
जमाडा एमडी ने उपायुक्त व एसडीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
जमाडा कार्यालय व संयंत्रों में धारा 144 लागू करने का आग्रह
आज जमाडा कर्मियों के साथ जिला प्रशासन करेगा वार्ता
धनबाद : जमाडाकर्मी शनिवार से अपनी मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे. शुक्रवार को जमाडा प्रबंधन व यूनियन के बीच हुई वार्ता विफल रही. अब वे शनिवार से हड़ताल पर रहेंगे. इससे पूरी आशंका है कि पानी को लेकर हाहाकार मचेगा. जलापूर्ति का भार जमाडा पर है. हालांकि जमाडा एमडी ने वैकल्पिक तौर पर जल संयंत्रों के संचालन के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को देने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा है.
एसडीओ को भी पत्र लिख कर जमाडा कार्यालय व जल संयंत्रों में धारा 144 लागू करने का आग्रह किया गया है. शनिवार को जमाडाकर्मियों के साथ जिला प्रशासन बैठक करेगा. इधर, जमाडा कर्मियों की मांग है कि उनका 40 माह का वेतन बकाया है जिसके कारण उनके सामने भूखो मरने की स्थिति है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन