15 से हड़ताल पर जायेंगे जमाडाकर्मी

Updated:
विज्ञापन

जोड़ापोखर : जामाडोबा स्थित जमाडा के जल संयंत्र केंद्र के कर्मियों ने शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की. आंदोलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को केंद्र में दामोदर हेड वर्कर्स जामाडोबा कोयला खनन क्षेत्र विकास प्राधिकार व स्वास्थ्य, सफाई व जलापूर्ति कामगार यूनियन एटक की संयुक्त बैठक बुलायी गयी. यूनियनों ने […]

विज्ञापन

जोड़ापोखर : जामाडोबा स्थित जमाडा के जल संयंत्र केंद्र के कर्मियों ने शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की. आंदोलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को केंद्र में दामोदर हेड वर्कर्स जामाडोबा कोयला खनन क्षेत्र विकास प्राधिकार व स्वास्थ्य, सफाई व जलापूर्ति कामगार यूनियन एटक की संयुक्त बैठक बुलायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

यूनियनों ने हड़ताल का निर्णय लेने के बाद प्रदर्शन भी किया. नेतृत्व महामंत्री बिनोद मिश्रा व मो. असलम ने किया. बैठक में दयाराम यादव, सुभाष शर्मा, योगेश वर्मा, रामजी साव, जमील बंसरी, परमानंद सिंह, नसीर अंसारी, हाफिज खान, मनबोध कुंभकार आदि मौजूद थे.

सांसद ने मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग : जमाडा में 15 जून से होने वाली बेमियादी हड़ताल के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद सांसद पीएन सिंह से मिला. माडा की समस्याओं से अवगत कराया. सांसद ने माडा के एमडी से जानकारी लेकर झारखंड के मुख्य सचिव से दूरभाष पर बात की. तब मुख्य सचिव ने कहा कि एक-दो दिनों में जमाडा कर्मियों के कुछ माह का वेतन भुगतान कर दिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में झरिया विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, शैलेश सिंह, विनोद गुप्ता, अरिंदम बनर्जी, अरूण गोस्वामी, राज माली थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola