15 से हड़ताल पर जायेंगे जमाडाकर्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2019 3:30 AM
जोड़ापोखर : जामाडोबा स्थित जमाडा के जल संयंत्र केंद्र के कर्मियों ने शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की. आंदोलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को केंद्र में दामोदर हेड वर्कर्स जामाडोबा कोयला खनन क्षेत्र विकास प्राधिकार व स्वास्थ्य, सफाई व जलापूर्ति कामगार यूनियन एटक की संयुक्त बैठक बुलायी गयी. यूनियनों ने […]
जोड़ापोखर : जामाडोबा स्थित जमाडा के जल संयंत्र केंद्र के कर्मियों ने शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की. आंदोलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को केंद्र में दामोदर हेड वर्कर्स जामाडोबा कोयला खनन क्षेत्र विकास प्राधिकार व स्वास्थ्य, सफाई व जलापूर्ति कामगार यूनियन एटक की संयुक्त बैठक बुलायी गयी.
यूनियनों ने हड़ताल का निर्णय लेने के बाद प्रदर्शन भी किया. नेतृत्व महामंत्री बिनोद मिश्रा व मो. असलम ने किया. बैठक में दयाराम यादव, सुभाष शर्मा, योगेश वर्मा, रामजी साव, जमील बंसरी, परमानंद सिंह, नसीर अंसारी, हाफिज खान, मनबोध कुंभकार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










