आज से खुल रहे हैं कई पब्लिक व सरकारी स्कूल

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : जिले के सभी सरकारी व कई पब्लिक स्कूल सोमवार से गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुल रहे हैं. सभी स्कूल पुराने समय के अनुसार चलेंगे. वहीं मानसून में विलंब की वजह से गर्मी अपने चरम पर है. सरकारी स्कूलों में 11 जून से आठवीं बोर्ड में फेल बच्चों के लिए स्पेशल कक्षाएं शुरू […]

विज्ञापन

धनबाद : जिले के सभी सरकारी व कई पब्लिक स्कूल सोमवार से गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुल रहे हैं. सभी स्कूल पुराने समय के अनुसार चलेंगे. वहीं मानसून में विलंब की वजह से गर्मी अपने चरम पर है. सरकारी स्कूलों में 11 जून से आठवीं बोर्ड में फेल बच्चों के लिए स्पेशल कक्षाएं शुरू हो रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
लेकिन गर्मी की वजह से इनके खोले जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं. सोमवार से कई पब्लिक स्कूल भी खुल रहे हैं. इन स्कूलों की सभी कक्षाएं सुबह से दोपहर तक चलेंगी. छुट्टी के समय तापमान चरम पर होगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान तापमान एक बार फिर बढ़ेगा. सोमवार 10 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.
हालांकि सुबह में आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. वहीं मंगलवार (11जून) को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री तक रह सकता है. इस तरह 12, 13 व 14 जून को अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री तक रह सकता है. विभाग के पूर्वानुमान में इन पांच दिनों में बारिश नहीं होगी. हालांकि सुबह में बादल छाये रहेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola