कुं���ी देवी पर कार्रवाई को लेकर ऊहापोह में भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने वाली झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी पर कार्रवाई को लेकर पार्टी नेतृत्व ऊहापोह में है. धनबाद संसदीय सीट से इस बार लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक के छोटे पुत्र सिद्धार्थ गौतम भाजपा के खिलाफ बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े […]
विज्ञापन
धनबाद : लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने वाली झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी पर कार्रवाई को लेकर पार्टी नेतृत्व ऊहापोह में है. धनबाद संसदीय सीट से इस बार लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक के छोटे पुत्र सिद्धार्थ गौतम भाजपा के खिलाफ बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे. पूरे चुनाव के दौरान कुंती देवी एक बार भी भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के पक्ष में प्रचार करने नहीं निकली.
आपके शहर में
विज्ञापन
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पुत्र के लिए भी कोई सभा तो नहीं की, लेकिन झरिया क्षेत्र में उन्होंने कई दिन जनसंपर्क अभियान चलाया और उनके पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा भी था कि पार्टी नहीं पारिवारिक कारणों से अपने पुत्र का समर्थन कर रही हैं. विधानसभा चुनाव में बड़े पुत्र सह झरिया विधायक संजीव सिंह अगर भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ते हैं तो उसके पक्ष में भी प्रचार करेंगी.
बहू कर रही थी भाजपा का प्रचार : लोकसभा चुनाव के दौरान ही कुंती देवी की बड़ी बहू रागिनी सिंह भाजपा में शामिल हुईं. पूरे चुनाव के दौरान रागिनी सिंह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करती रहीं. झरिया क्षेत्र में भाजपा को अच्छी बढ़त भी मिली. जबकि सिद्धार्थ गौतम को बहुत कम मत मिले. इसको लेकर आज भी परिवार के अंदर मंथन चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन