विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें मुखिया : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी मुखिया सहयोग करें. समय से काम पूरा करने में मुखिया को बड़ी भूमिका निभानी होगी. ये बातें उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने कही. वह शनिवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. आगे डीडीसी ने ग्रामीण विकास को लेकर मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

धनबाद : विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी मुखिया सहयोग करें. समय से काम पूरा करने में मुखिया को बड़ी भूमिका निभानी होगी. ये बातें उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने कही. वह शनिवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

आगे डीडीसी ने ग्रामीण विकास को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश से सभी मुखिया को अवगत कराते हुए कहा कि 14वें वित्त से संबंधित योजनाएं ससमय पूरा करायें. सोलर वाटर सिस्टम, एलइडी स्ट्रीट लाइट खरीदने व लगाने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. एक गांव में अधिकतम दो सौ स्ट्रीट लाइटें ही लगायी जा सकेंगी.

साथ ही सरकारी पोलों पर ही सार्वजनिक लाइटें लगेंगी. किसी निजी घर में लाइट नहीं लगाएं. कार्यशाला में डीआरडीए के निदेशक संजय भगत, जिला योजना पदाधिकारी चंद्र भूषण तिवारी के अलावा जिले के अधिकांश मुखिया, बीडीओ मौजूद थे.

समीक्षा बैठक में शामिल होंगे मुखिया : डीडीसी ने कहा कि हर मंगलवार को सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में संबंधित प्रखंड के सभी मुखिया भी रहेंगे, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की गति में तेजी आ सके. साथ ही अगर कोई समस्या हो तो उसका समाधान किया जा सके. विकास योजनाओं में सहयोग नहीं करने वाले मुखिया पर कार्रवाई भी संभव है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola