केंदुआ : किशोरी से दुष्कर्म में आरोपित जेल भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

केंदुआ : केंदुआडीह पुलिस ने शुक्रवार को 15 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में आरोपित राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. इस संबंध में पीड़िता की महिला रिश्तेदार ने केंदुआडीह पुलिस से लिखित शिकायत की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा […]

विज्ञापन

केंदुआ : केंदुआडीह पुलिस ने शुक्रवार को 15 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में आरोपित राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. इस संबंध में पीड़िता की महिला रिश्तेदार ने केंदुआडीह पुलिस से लिखित शिकायत की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 376(3)व पोक्सो एक्ट 6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है मामला : आठ दिन पहले बिहार के जमुई निवासी किशोरी केंदुआ स्थित अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आयी थी. गुरुवार को खाना खाकर महिला रिश्तेदार के 10 वर्षीय भाई को साथ लेकर एक कमरे में सोने गयी. जबकि महिला रिश्तेदार दूसरे कमरे में सो रही थी. देर रात लगभग साढ़े 12 बजे किशोरी का रिश्तेदार राजेश कमरे के दरवाजे की छेद में हाथ डाल कर कुंडी खोल अंदर घुसा.

इस बीच किशोरी के साथ सो रहा बालक जग गया. तब राजेश ने कहा कि तुम दोनों चुपचाप रहो, नहीं तो जान मार दूंगा. इस बीच राजेश किशोरी के साथ दुष्कर्म करने लगा. मौका पाकर बालक कमरे से बाहर निकल हो हल्ला करने लगा. तब आरोपित राजेश भाग खड़ा हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola