ओवर ड्राफ्ट से कर्मियों का हुआ वेतन भुगतान

धनबाद : कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी बीसीसीएल ने गत वित्त वर्ष 2018-19 में करीब 300 करोड़ का मुनाफा कमाया है. इसके बावजूद चालू वित्त वर्ष में रिलाइजेशन (आमद) में कमी होने तथा खर्च में बढ़ोतरी से कंपनी प्रबंधन की परेशानी बढ़ी है. आलम यह है कि कंपनी को अपनी जमा पूंजी (एफडी) से ओवर […]
धनबाद : कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी बीसीसीएल ने गत वित्त वर्ष 2018-19 में करीब 300 करोड़ का मुनाफा कमाया है. इसके बावजूद चालू वित्त वर्ष में रिलाइजेशन (आमद) में कमी होने तथा खर्च में बढ़ोतरी से कंपनी प्रबंधन की परेशानी बढ़ी है. आलम यह है कि कंपनी को अपनी जमा पूंजी (एफडी) से ओवर ड्राफ्ट (ओडी) लेकर कर्मियों के वेतन का भुगतान करना पड़ रहा है.
हालांकि कंपनी सूत्रों ने मई में रिलाइजेशन में बढ़ोतरी की उम्मीद जतायी है. अधिकारिक सूत्रों की माने तो वर्तमान में कंपनी को अपने स्थापना खर्च से निबटने के लिए प्रतिमाह औसतन 1000 से 1500 करोड़ रुपये की रिलाइजेशन की जरूरत है, जबकि 700 से 900 करोड़ रुपये का रिलाइजेशन हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




