ePaper

तालाब में मिली बाइक, हत्या की आशंका

Updated at : 17 May 2019 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में मिली बाइक, हत्या की आशंका

अनहोनी की आशंका से सशंकित हैं परिजन झरिया : झरिया व बोर्रागढ़ पुलिस ने गुरुवार को बस्ताकोला से नौ दिनों से गायब बस्ताकोला निवासी व मोबिल एजेंसी के कर्मचारी राणा सिंह (37) की मोटरसाइकिल संख्या जेएच 09 क्यू-1937 बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के होरिलाडीह तालाब से बरामद की. हालांकि अभी तक गायब राणा सिंह को पुलिस […]

विज्ञापन

अनहोनी की आशंका से सशंकित हैं परिजन

झरिया : झरिया व बोर्रागढ़ पुलिस ने गुरुवार को बस्ताकोला से नौ दिनों से गायब बस्ताकोला निवासी व मोबिल एजेंसी के कर्मचारी राणा सिंह (37) की मोटरसाइकिल संख्या जेएच 09 क्यू-1937 बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के होरिलाडीह तालाब से बरामद की. हालांकि अभी तक गायब राणा सिंह को पुलिस नहीं खोज पायी है. तालाब से बरामद बाइक को पुलिस बोर्रागढ़ ओपी ले गयी. स्थानीय लोगों ने होरिलाडीह तालाब में एक बाइक होने की सूचना बोर्रागढ़ पुलिस को दी थी.
इसी आलोक में झरिया इंस्पेक्टर रणधीर कुमार व बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी हीरालाल तिर्की दल-बल के साथ तालाब पहुंचे. गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त बाइक को तालाब से खोज निकाला गया. तालाब में बाइक मिलने के बाद से किसी अनहोनी को लेकर राणा सिंह के परिजन सहमे हुए हैं.
जांच पड़ताल जारी है : झरिया थानेदार रणधीर कुमार ने कहा कि शिकायत के आलोक में सनहा दर्ज किया गया है. गायब व्यक्ति की मोटरसाइकिल तालाब से बरामद की गयी है. पुलिस राणा सिंह की खोजबीन के साथ हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है. जल्द मामले का उद्भेदन हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola